सुभाषनगर व चूरी बस्ती में डीप बोरिंग और जलमीनार का उदघाटन

जिला परिषद फंड के तहत निर्मित डीप बोरिंग एवं जलमीनार का उद्घाटन जीप सदस्य शाल्या परवीन ने किया.

खलारी. खलारी प्रखंड के सुभाषनगर एवं चूरी बस्ती गांव में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में अहम पहल करते हुए 15वें वित्त आयोग निधि से जिला परिषद फंड के तहत निर्मित डीप बोरिंग एवं जलमीनार का उद्घाटन जीप सदस्य शाल्या परवीन ने किया. उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि इन दोनों गांवों में वर्षों से घरेलू उपयोग के लिए पानी की समस्या बनी हुई थी. अब जलमीनार और डीप बोरिंग शुरू होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग की राशि का उपयोग जनहित से जुड़े कार्यों में किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा सके. महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत होगी. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी के अलावा हरिशंकर यादव, संदीप कुमार, फिरोज अंसारी, शमीम अंसारी, प्रियंका कुमारी, दीपक कुमार, गीता देवी, मनोज चौहान, धर्मेंद्र चौहान, राकेश चौहान, ममता देवी, सुनीता देवी आदि ग्रामीण मौजूद थे.

15वीं वित्त आयोग की राशि जनहित के कार्यों में खर्च करने का संकल्प : शाल्या परवीन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DINESH PANDEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >