Ranchi News : 35 डिग्री के करीब रहा रांची का पारा

Ranchi News: राज्य में जमशेदपुर, चाईबासा और डालटनगंज का पारा शुक्रवार को 40 डिग्री सेसि से पार रहा.

रांची. गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. राज्य में जमशेदपुर, चाईबासा और डालटनगंज का पारा शुक्रवार को 40 डिग्री सेसि से पार रहा. संताल परगना के कुछ जिलों का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक रहा. राजधानी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास रहा.

तीन को बादल छाये रह सकते हैं

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि तीन अप्रैल को राजधानी और आसपास के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. फिलहाल राजधानी में तीन अप्रैल तक अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेसि के आसपास तक रहेगा. न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेसि के आसपास रहेगा. राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान 37 से 40 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है. शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.4 तथा डालटनगंज का 40.5 डिग्री सेसि रहा. चाईबासा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >