Ranchi news : 15 को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर राज्यपाल देंगे राज्य की जनता के नाम संदेश

आकाशवाणी पर 15 अगस्त को ब्रॉडकास्ट शाम सात बजे होगा. वहीं, दूरदर्शन पर इसका ब्रॉडकास्ट सुबह नौ बजे होगा.

रांची.

15 अगस्त को आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर राज्यपाल संतोष गंगवार राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे. बताया गया कि आकाशवाणी पर 15 अगस्त को ब्रॉडकास्ट शाम सात बजे होगा. वहीं, दूरदर्शन पर इसका ब्रॉडकास्ट सुबह नौ बजे होगा. परंपरा के अनुसार, 15 अगस्त को मुख्यमंत्री भी आकाशवाणी एवं दूरदर्शन पर जनता को राज्य के नाम संदेश देते हैं. पर, इस वर्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में व्यस्त रहेंगे. आकाशवाणी के कार्यक्रम प्रमुख जेवियर कंडुलना ने बताया कि मुख्यमंत्री प्रति वर्ष आकाशवाणी में उपस्थित होकर राज्य के नाम संदेश देते रहे हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आकाशवाणी परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि.

15 अगस्त को दुमका में आयुक्त झंडा फहरायेंगे

रांची.

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार राजधानी रांची में और उप राजधानी दुमका में आयुक्त लालचंद दादेल झंडा फहरायेंगे. इस बाबत मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. वहीं, विभागीय अधिसूचना के तहत मंत्री राधाकृष्ण किशोर पलामू, दीपक बिरुआ पश्चिमी सिंहभूम, चमरा लिंडा गुमला, संजय प्रसाद यादव गोड्डा, इरफान अंसारी जामताड़ा, हफीजुल हसन देवघर, दीपिका पांडेय सिंह पाकुड़, योगेंद्र प्रसाद बोकारो, सुदिव्य कुमार गिरिडीह व शिल्पी नेहा तिर्की लोहरदगा में झंडा फहरायेंगे. वहीं, मंत्री रामदास सोरेन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है. संशोधित आदेश जारी किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >