Ranchi News: धनबाद के दिवंगत रामप्रसाद के दशकर्म पर सरकार बनी सहयोगी

Ranchi News:धनबाद निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म पर सरकार सहयोगी बनी.

रांची. धनबाद निवासी दिवंगत रामप्रसाद महतो के दशकर्म पर सरकार सहयोगी बनी. गरीब परिवार के आश्रितों को प्रशासन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद सरकारी मदद पहुंचायी. जिला प्रशासन की ओर से परिवार को चावल, दाल, तेल सब्जियां समेत अन्य जरूरी सामग्री पहुंचायी गयी. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए मरांग बुरु से प्रार्थना की है.

सीएम ने दिया निर्देश

मुख्यमंत्री श्री सोरेन को धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची प्रखंड निवासी रामप्रसाद महतो की मृत्यु की जानकारी मिली. मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि दिवंगत का परिवार गरीब है. दशकर्म में लोगों को भोजन कराने के लिए घर में अन्न एवं अन्य जरूरी सामग्रियां नहीं हैं. परिवार इसके लिए सक्षम नहीं है. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर धनबाद डीसी को दशकर्म के लिए सभी जरूरी सामग्रियां उपलब्ध कराने और आश्रितों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >