दूसरे दिन भी बंद रहे क्षेत्र के सभी कांटा घर

सोमवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र के सभी कांटा घर बंद रहे.

डकरा. एनके एरिया में काम करने वाले कोयला लिफ्टर, डीओ होल्डर और कांटा बाबू को मिली धमकी के बाद सोमवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र के सभी कांटा घर बंद रहे. दहशत के कारण सभी कांटा घर में सन्नाटा पसरा रहा. आम दिनों में कांटा घर के आसपास धंधे से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा रहता है. विभागीय ट्रांसपोर्ट का काम चलता रहा, लेकिन रोड सेल का काम बंद है. प्रबंधन में बैठे हुए लोग या सीआइएसएफ भी इस मामले पर कुछ नहीं कर रहे हैं, जिसके कारण लोग भय से काम नहीं करना चाह रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >