Ranchi News : फादर कांस्टेंट लीवंस फुटबॉल टूर्नामेंट में पत्थलकुदवा की टीम विजेता

रांची पल्ली खेल समिति की ओर फादर कांस्टेंट लीवंस इंटर टोला फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया.

रांची.

रांची पल्ली खेल समिति की ओर फादर कांस्टेंट लीवंस इंटर टोला फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया. पुरुलिया रोड स्थित लोयोला मैदान में खेले गये इस मैच में पत्थलकुदवा की टीम ने मधुकमटोला को 1-0 से पराजित किया. विजेता टीम पत्थलकुदवा को रनिंग के साथ फाइनल की ट्रॉफी भी दी गयी. तीसरे स्थान पर गुंगूटोली की टीम रही. गुंगूटोली की टीम ने धुमसाटोली को 1-0 से हराया. तीनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल के साथ-साथ एक-एक खस्सी भी दिया गया. फाइनल मैच के उदघाटन के अवसर पर आर्चबिशप विसेंट आईंद विशेष रूप से उपस्थित थे. पुरस्कार वितरण पल्ली पुरोहित सह विकर जेनरल फादर आनंद डेविड खलखो, कैथोलिक सभा के अध्यक्ष अजय टोप्पो, सुनील लकड़ा, मधु कच्छप, सुनील खलखो, पवन कच्छप उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >