गेतलसूद में बुधवार की शाम फूलखूंदी की गयी. 200 से अधिक भोक्ताओं ने नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपने अटूट आस्था का परिचय दिया.
अनगड़ा.
गेतलसूद में बुधवार की शाम फूलखूंदी की गयी. 200 से अधिक भोक्ताओं ने नंगे पैर दहकते अंगारों पर चलकर भगवान शिव के प्रति अपने अटूट आस्था का परिचय दिया. वहीं झूलन में महिलाओं ने श्रद्धा के फूल आंचल में झोंके. रात्रि जागरण में पश्चिम बंगाल से आयीं दो छऊ नृत्य टीमों के बीच शानदार मुकाबला हुआ. कलाकारों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में विधायक राजेश कच्छप, भाजपा के जैलेंद्र कुमार, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया शांति कच्छप भी उपस्थित थे. विधायक ने कहा कि मंडा हमारी सांस्कृतिक धरोहर और आस्था का प्रतीक है. यह सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है. श्री कुमार ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड के छोटानागपुर का एक प्रमुख पर्व है. इसे सदियों से आदिवासी समाज सहित यहां के सभी लोग मिल-जुलकर मनाते आ रहे हैं. पूजा को सफल बनाने में अध्यक्ष कार्तिक नायक, सचिव गणेश नायक, सुजीत बैठा, अरुण महतो, अजय तिर्की, संजय नायक, राजेश लोहरा, गणेश लोहरा, मुकेश लोहरा, गंगाधर नायक, भोला महतो, मुन्ना नायक, सोनू नायक व ग्रामीणों ने सहयोग किया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.