Ranchi news : तेनुघाट में सोलर पावर प्लांट के निर्माण के लिए नहीं आ रही कंपनी

तीन बार टेंडर की अवधि बढ़ाने के बाद भी रुचि नहीं ले रही कंपनी. बताया गया कि जटल शर्त की वजह से कंपनियां आगे नहीं आ रही हैं.

रांची.

तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन ललपनिया में 50 मेगावाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट तैयार किया जाना है. लेकिन, तीन बार टेंडर की अवधि बढ़ाने के बावजूद कोई कंपनी इसके निर्माण के लिए आगे नहीं आ रही है. इस प्लांट की प्राक्कलित राशि 275 करोड़ रुपये (राज्यांश की राशि 82.50 करोड़) है. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन भी लोन दे रहा है. मई माह में ही सोलर प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर निकाला गया था, लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आयी. इसके बाद इसकी अवधि दो बार बढ़ायी गयी. फिर भी कोई कंपनी नहीं आयी, तो एक बार फिर से अवधि बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है. हालांकि, 19 अगस्त तक एक भी कंपनी ने टेंडर नहीं डाला है. बताया गया कि इसमें शर्त रखी गयी है कि वही कंपनियां आ सकती हैं, जिनके पास कम से कम 10 मेगावाट के पावर प्लांट लगाने का पूर्व से अनुभव रहा हो. बताया गया कि इसी शर्त की वजह से कंपनियां आगे नहीं आ रही हैं.

अनुभव की शर्त गलत नहीं : एमडी

टीवीएनएल के एमडी अनिल शर्मा ने कहा कि जब 50 मेगावाट का प्लांट लगाया जा रहा है, तो न्यूनतम 10 मेगावाट के अनुभव की शर्त गलत नहीं है. फिर भी तकनीकी टीम इसका अध्ययन कर रही है. जरूरत पड़ने पर सरकार से मंजूरी लेकर इसमें संशोधन किया जा सकता है. गौरतलब है कि ललपनिया में अभी टीवीएनएल का 420 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट है. यहीं पर अतिरिक्त जमीन में सोलर पावर प्लांट का निर्माण किया जाना है. उत्पादित बिजली जेबीवीएनएल को दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >