दशम फॉल से चौथे दिन निकाला जा सका युवक का शव

दशम फॉल में डूबे युवक रोशन कुमार शर्मा का शव बुधवार देर शाम बरामद कर लिया गया.

रांची/बूंडू. बुंडू अनुमंडल प्रशासन का चार दिनों की लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार दशम फॉल में डूबे युवक रोशन कुमार शर्मा का शव बुधवार देर शाम बरामद कर लिया गया. बुधवार को सुबह से शाम तक तलाशी अभियान में जब कोई सुराग नहीं मिला, तो एसडीपीओ ओम प्रकाश ने ड्रोन कैमरे की मदद लेने का निर्णय लिया. ड्रोन से ली गयी तस्वीरों में पानी के भीतर एक स्थान पर संदिग्ध आकृति दिखी. जिसके आधार पर एनडीआरएफ की टीम पानी में उतरी और काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. इस दौरान बुंडू एसडीएम किष्टो कुमार बेसरा, सीओ हंस हेम्ब्रम, डीएसपी ओम प्रकाश, और दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव मौके पर मौजूद रहे. गौरतलब है कि रोशन कुमार शर्मा मूल रूप से मधुबनी (बिहार) के रहनेवाले थे और बेंगलुरु की एक कंपनी में इंटीरियर डिजाइनर के तौर पर काम करते थे. कंपनी ने उन्हें हाल ही में रांची के रवि स्टील में इंटीरियर का कार्य देखने के लिए भेजा था. रविवार को वे दोस्तों के साथ दशम फॉल पिकनिक मनाने पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANAND RAM MAHTO

ANAND RAM MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >