शिव मंडा पूजा में पश्चिम बंगाल का छऊ कलाकारों ने बांधा समां
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
मेसरा.
शिव कालीपूजा समिति ने मेसरा गांव में शिव मंडा पूजा का आयोजन किया. जिसमें रविवार को झूलन के तहत भोक्ताओं ने अंगारों पर चलकर आस्था का परिचय दिया. भोक्ता बनस झूला से आस्था के फूल बरसाये. फूल को आंचल में लेने के लिए महिलाओं में होड़ मची रही. रात्रि में पश्चिम बंगाल का प्रसिद्ध छऊ नृत्य ने लोगों को रात भर बांधे रखा. मंडा पूजा का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रेमचंद महतो, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य संजय कुमार महतो व प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर मुखिया सुशीला देवी, कुशल मुंडा, पंसस मदन महतो, उप मुखिया प्रभात चौधरी, अध्यक्ष गंगा करमाली, सचिव जलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार महतो, संरक्षक टीपू महतो, सूरज प्रकाश, प्रीतम सांड लोहरा, संजय कुमार,बसंत चौधरी आदि मौजूद थे.
शिव मंडा पूजा में पश्चिम बंगाल का छऊ कलाकारों ने बांधा समांB
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।