दो दिन से लापता युवक का शव घर के आंगन के कुंआ से मिला

दो दिन से लापता युवक का शव घर के आंगन के कुंआ से मिला

रांची : कचहरी रोड नेशनल ट्रेडर्स, नेशनल गली सत्यनारायण मंदिर के समीप रहने वाले गौरव शर्मा (24) का शव गुरुवार को उसके घर के आंगन स्स्थित कुंए से मिला़ वह मंगलवार की सुबह से लापता था़ इस संबंध में उसके बड़े भाई सौरभ शर्मा के बयान पर कोतवाली थाना में अस्वाभिक मौत का मामला दर्ज किया गया हैै़

सौरभ शर्मा का कहना है कि कुछ दिनों से वह तनाव में रह रहा था, इसलिए हो सकता है कि उसने आत्महत्या की हो़ कुंआ के पास काफी फिसलन है इसलिए हो सकता है कि वह गिर गया हो़ उसके भाई सौरभ ने बताया कि गौरव होम ट्यूशन करता था़ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से उसका काफी लगाव था़

उसकी मौत से वह काफी विचलित रहता था़ लॉकडाउन में लगातार घर में रहने के कारण उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और वह तनाव में रहता था़ भाई ने कोतवाली पुलिस को बताया था कि गौरव शर्मा मंगलवार सुबह छह बजे घर से निकला था़ उसके बाद हमलोगों ने ओरमांझी, रामगढ़ और हर संभावित ठिकाने पर उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >