Jharkhand News : रेमडेसिविर की कालाबाजारी का आरोपी ठगी के केस में रिमांड पर

रेमडेसिवर कालाबाजी केस में होटवार जेल में बंद राजीव सिंह को ठगी के आरोप में दर्ज केस में रिमांड कर लिया गया है.

रेमडेसिवर कालाबाजी केस में होटवार जेल में बंद राजीव सिंह को ठगी के आरोप में दर्ज केस में रिमांड कर लिया गया है. चार अगस्त को डोरंडा थाना में राजीव के खिलाफ ठगी का केस दर्ज हुआ था. रेमडेसिवर केस की जांच कर रही एसआइटी ने राजीव सिंह के खिलाफ डोरंडा थाने में केस दर्ज कराने के बाद साक्ष्य के रूप में ऑडियो क्लिप पुलिस को सौंपा था.

केस की जांच के दौरान एसआइटी को राजीव सिंह के मोबाइल से कुछ ऑडियो क्लिप मिले थे. इसके आधार पर एसआइटी को इस बात की जानकारी मिली थी कि राजीव सिंह खुद की पहचान छिपाकर खुद को कभी डीआइजी तो कभी पुलिस अफसर बताकर लोगों को फोन कर उनसे काम करने को कहता था. इसके कारण एसआइटी ने अनुसंधान के दौरान आये तथ्यों के आधार पर उसके खिलाफ डोरंडा थाने में ठगी का केस दर्ज कराया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >