ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का शहादत दिवस मना

रांची : अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का 163वां शहादत दिवस सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया. शहीद के उत्तराधिकारी लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने सेक्टर तीन स्थित चौक पर प्रतिमा स्थल में मल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि सभी वंशजों ने अपने-अपने घरों में शहीद शाहदेव की चित्र पर दीप जलाकर और […]

रांची : अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का 163वां शहादत दिवस सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मनाया गया. शहीद के उत्तराधिकारी लाल प्रवीर नाथ शाहदेव ने सेक्टर तीन स्थित चौक पर प्रतिमा स्थल में मल्यार्पण कर किया. उन्होंने कहा कि सभी वंशजों ने अपने-अपने घरों में शहीद शाहदेव की चित्र पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इधर अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में बड़कागढ़ स्थित ठाकुर निवास में श्रद्धाजंलि दी गयी. ठाकुर नवीन नाथ शाहदेव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि आज ही के दिन 1858 में जिला स्कूल के समक्ष कदम के वृक्ष पर उन्हें फांसी पर लटका दिया गया था. मौके पर गुप्तेश्वर सिंह, मधुसूदन देवघरिया, समीर सिंह, अशोक सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >