Ranchi news : सरहुल को लेकर सिरमटोली फ्लाइओवर के पास से हटायी जा रही अस्थायी संरचना

सरना स्थल के गेट के पास भी फ्लाइओवर के कच्चे हिस्से को हटाया जा रहा है. पटेल चौक से लेकर सरना स्थल तक फ्लाइओवर में लगी सेंटरिंग की सामग्री को भी हटाया जा रहा है.

रांची. सरहुल को देखते हुए सिरमटोली फ्लाइओवर के पास काम शुरू कर दिया गया है. जितनी भी अस्थायी संरचना है, उसे हटाने की दिशा में काम हो रहा है. सरना स्थल के गेट के सामने से भी कुछ अस्थायी संरचना को हटाया जा रहा है. वहीं, पटेल चौक से लेकर सरना स्थल तक फ्लाइओवर में लगी सेंटरिंग की सामग्री को भी हटाया जा रहा है. पूरी तरह इस स्थल को क्लियर किया जा रहा है, ताकि शोभायात्रा में किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं, सर्विस रोड व उसके आसपास की सड़क को अलकतरा करके पूरी तरह चिकना किया जा रहा है. इस बात का ख्याल रखा जा रहा है कि शोभायात्रा में शामिल लोगों व झंडा को लाने में कोई परेशानी न हो. फ्लाइओवर के पास ऊपर के क्षेत्र को भी पूरी तरह से क्लियर किया जाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >