हटिया(रांची). धुर्वा थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 शहीद मैदान के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे विवाद के बाद हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चुटिया निवासी सोमनाथ राय (55) के रूप में हुई है. वह टेंपो चलाता था.
जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात सोमनाथ राय की किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से बहस हो गयी. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट होने लगी. इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने पास में रखी लकड़ी उठाकर सोमनाथ के सिर पर वार कर दिया.
ये भी पढ़ें: अनगड़ा: नवयुवक दुर्गा पूजा समिति जोन्हा की नयी कमेटी का पुनर्गठन, सीताराम साहू बने अध्यक्ष
इलाज के दौरान अस्पताल में मौत
सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
सीसीटीवी से आरोपी की पहचान कर किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
ये भी पढ़ें: पतरातू में दुर्गापूजा की तैयारियां शुरू, रेलवे स्टीम कॉलोनी और हेसला में बैठकों का आयोजन; नयी समिति का गठन
