आज से चढ़ेगा तापमान, कई जिलों का पारा 40 के पार

मौसम का रुख सोमवार से फिर बदलने लगेगा. अब एक बार फिर गर्मी असर दिखाने लगेगी. 20 अप्रैल तक पारा चढ़ने की उम्मीद है.

रांची. मौसम का रुख सोमवार से फिर बदलने लगेगा. अब एक बार फिर गर्मी असर दिखाने लगेगी. 20 अप्रैल तक पारा चढ़ने की उम्मीद है. मौसम में बदलाव का असर राज्य के कई जिलों में दिखने लगा है. जमशेदपुर और कोल्हान के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है. गोड्डा, पाकुड़ और सरायकेला का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है. इसमें और वृद्धि होने के आसार हैं. राजधानी का अधिकतम तापमान भी रविवार को 35 डिग्री सेसि के आसपास रहा. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है. राजधानी में अगले सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री सेसि के बीच होने का अनुमान लगाया गया है. फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >