झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत इन जिलों में चल रही लू, इस दिन हो सकती है बारिश

Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी अभी से प्रचंड हो गयी है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री को पार कर गया है. जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत कई जिलों में लू चल रही है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों में बारिश का अनुमान जताया है.

Jharkhand Weather: झारखंड का उच्चतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है. जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जगहों पर उष्ण लहर यानी लू चल रही है. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, गढ़वा, पलामू और धनबाद जिले में कहीं-कहीं हीट वेव चल रही है. 16 मार्च 2025 को भी इन जिलों में लू का असर देखा जायेगा. मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि इस भीषण गर्मी से लोगों को राहत कब मिलेगी. रांची के मौसम केंद्र के मुताबिक, 19 मार्च को राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

2 दिन में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की होगी वृद्धि

मौसम विभाग ने बताया है कि 17 मार्च को भी आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, इस दिन मौसम शुष्क रहेगा. 18 मार्च को आसमान साफ रहेगा. मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि अगले दो दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. इसके बाद अगले 3 दिन तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में दर्ज किया गया.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

16 और 17 मार्च को रांची में छाये रहेंगे आंशिक बादल

मौसम विभाग ने बताया है कि 16 और 17 मार्च को राजधानी रांची में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, दोनों दिन मौसम शुष्क रहेगा.18 मार्च को आसमान साफ रहेगा. 19 मार्च को राजधानी में आंशिक बादल छाये रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग ने कहा है कि 19 मार्च को पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में कहं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हीट वेव से बचने के लिए क्या करें

  • दोपहर में 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में घर से बाहर निकलने से बचें.
  • पर्याप्त पानी पीयें और जितनी बार संभव हो पानी पीयें, भले प्यास न लगी हो.
  • हल्के रंग के और ढीले-ढाले हल्के सूती कपड़े पहनें. धूप में बाहर जा रहे हैं, तो छाता, टोपी, जूते-चप्पल का जरूर इस्तेमाल करें. आंखों की सुरक्षा के लए चश्मा लगायें.
  • यात्रा करते समय अपने साथ पानी जरूर रखें.
  • शरीर में पानी कम करने वाले पेय पदार्थों शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड कोल्ड ड्रिंक्स से बचें.
  • हाई प्रोटीन वाले भोजन न करें. बासी भोजन करने से बचें.
  • अगर बाहर काम करना है, तो टोपी या छाते का इस्तेमाल करें. सिर, गर्दन, चेहरे और खुले अंगों को एक नम कपड़े से ढककर रखें.
  • बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किये गये कार में अकेला न छोड़ें.
  • अगर आपको बेहोशी लग रही है या आप खुद को बीमार महसूस कर रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर के पास जायें.
  • ओआरएस, लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पाी, छाछ आदि का इस्तेमाल करें. ये सभी चीजें शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करतीं हैं.
  • मवेशियों को छाया में रखें और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी दें.
  • अपने घर को ठंडा रखें. पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करें और रात में खिड़कियां खुली रखें.
  • पंखे का इस्तेमाल करें, गीले कपड़े पहनें और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करें.

इसे भी पढ़ें

होली के दिन टाटा-रांची हाईवे पर धू-धू कर जला कोयला लदा हाइवा, देखें Video

Crime News: रांची में डबल मर्डर से सनसनी, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

Video: गिरिडीह में होली जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी करने वालों की तलाश, भाजपा ने सरकार पर बोला हमला

Video: होली के दिन धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, इन इलाकों में लगी निषेधाज्ञा, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >