कर्रा. जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में कुआं में गिर जाने से एक 14 वर्षीय किशोरी दीपिका कुमारी की मौत हो गयी. वह संजय गोप की पुत्री थी. जानकारी के अनुसार दीपिका अपने नाना शिवाजी गोप के घर नगड़ा गांव में शादी समारोह में शामिल होने गयी थी. मंगलवार को खाना खाने के बाद वह खेत की ओर गयी थी. देर शाम तक घर नहीं आने पर लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की. कुछ लोगों ने बताया कि दीपिका खेत ओर गयी थी. जब लोग वज़ां गये, कुआं में दीपिका का शव तैर रहा था. इसकी सूचना जरियागढ़ पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस नगड़ा गांव पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
