TATA Power सुधारेगी झारखंड की बिजली व्यवस्था, हेमंत सोरेन से मिले कंपनी के CMD प्रवीर सिन्हा

TATA power CMD pravir sinha meets chief minister hemant soren to improve power system of jharkhand. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांके रोड स्थित अपने आवास में टाटा पावर के सीएमडी प्रवीर सिन्हा से मुलाकात की. कंपनी के अधिकारी से बातचीत में श्री सोरेन ने राज्य में बिजली की व्यवस्था सुधारने के बारे में चर्चा की. सीएम ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के विषय पर टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी सह प्रबंध निदेशक से बातचीत हुई.

रांची : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने शनिवार को कांके रोड स्थित अपने आवास में टाटा पावर (Tata Power) के सीएमडी प्रवीर सिन्हा से मुलाकात की. कंपनी के अधिकारी से बातचीत में श्री सोरेन ने राज्य में बिजली की व्यवस्था सुधारने के बारे में चर्चा की. सीएम ने कहा कि प्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के विषय पर टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी सह प्रबंध निदेशक से बातचीत हुई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली जनता को उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए टाटा पावर आधुनिक तकनीक से बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार में अपनी भूमिका निभाये. प्रवीर सिन्हा ने मुख्यमंत्री से कहा कि टाटा पावर झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक का पूरा उपयोग करेगी.

झारखंड में बिजली-व्यवस्था को दुरुस्त करने में टाटा पावर अपना पूरा योगदान देगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरे के नेतृत्व में झारखंड राज्य के गांव-गांव तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण करने और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में कैसे सुधार हो, इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई.

प्रवीर सिन्हा, सीएमडी, टाटा पावर

उन्होंने कहा कि झारखंड में बिजली-व्यवस्था को दुरुस्त करने में टाटा पावर अपना पूरा योगदान देगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड राज्य के गांव-गांव तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण करने और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में कैसे सुधार हो, इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस विजन को पूरा करने में टाटा पावर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.

उल्लेखनीय है कि झारखंड में टाटा पावर की सहायक इकाई मैथन पावर 1050 मेगावाट एवं जमशेदपुर में 667 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रही है. टाटा पावर ने देश के अन्य राज्यों में दिल्ली, गोवा, राजस्थान, ओड़िशा, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा में बिजली व्यवस्था का आधुनिकीकरण किया है. सीएम और सीएमडी की मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव डीके तिवारी के अलावा टाटा पावर के कॉर्पोरेट अफेयर क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश रंजन एवं टीपीडीडीएल प्रोजेक्ट के रोशन कुमार एवं कुमार विक्रम उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >