Taikwando: ताइक्वांडो डान पुम एग्जामिनर कोर्स का समापन

खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 62वीं डान पुम एग्जामिनर कोर्स का सोमवार को समापन हो गया.

रांची. वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर कुकीवन एवं भारतीय ताइक्वांडो महासंघ के तत्वावधान में खेलगांव के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित 62वीं डान पुम एग्जामिनर कोर्स का सोमवार को समापन हो गया. यह भारतीय ताइक्वांडो के 45 वर्ष के इतिहास में पहली बार आयोजित किया गया था. समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड ओलिंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक थे. वहीं इस अवसर पर कुकीवन के निदेशक ग्रैंड मास्टर जै वोन कांग, की हांग किम, बी सियोन ह्वांग, भारतीय ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात शर्मा, संजय शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >