हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, कोनका रोड, पीपी कंपाउंड व कडरू में घर-घर होगा सर्वेक्षण

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने राज्य के सभी डीसी को लार्ज आउटब्रेक कंटेनमेंट प्लान तैयार करने को कहा है. इस बाबत सभी को पत्र भेजा गया है. उन्होंने लिखा है कि किसी भी क्षेत्र में 15 या उससे अधिक केस होने पर लार्ज आउटब्रेक घोषित करें. साथ ही लार्ज आउटब्रेक कंटेनमेंट प्लान भी तैयार रखें

रांची : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने राज्य के सभी डीसी को लार्ज आउटब्रेक कंटेनमेंट प्लान तैयार करने को कहा है. इस बाबत सभी को पत्र भेजा गया है. उन्होंने लिखा है कि किसी भी क्षेत्र में 15 या उससे अधिक केस होने पर लार्ज आउटब्रेक घोषित करें. साथ ही लार्ज आउटब्रेक कंटेनमेंट प्लान भी तैयार रखें. डॉ कुलकर्णी ने रांची डीसी को अलग से भी पत्र लिख कर हिंदपीढ़ी से सटे इलाकों में घर-घर जाकर कोरोना की जांच का निर्देश दिया है. कहा गया है कि वर्तमान में हिंदपीढ़ी कंटेनमेंट जोन है. पूरी संभावना है कि इसके आसपास के क्षेत्रों में भी कोरोना फैला हो. हिंदपीढ़ी के सीमावर्ती इलाकों पीपी कंपाउंड, कडरू, अपर बाजार और कोनका टोली में घर-घर जाकर व्यक्तियों का सामुदायिक सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है. तीन दिनों में सर्वेक्षण पूरा करेंसचिव ने कहा है कि सभी पॉजिटिव केस के आवासीय क्षेत्र की पहचान कर कंटेनमेंट जोन बनाया जायें. इसमें त्वरित सामुदायिक सर्वेक्षण के लिए तीन से पांच टीमों का गठन करें. यह टीम सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देगी. टीम में सीएचओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महिला सदस्य होंगे. तीन दिनों में यह सर्वेक्षण किया जाना है. इस दौरान पूर्व में राज्य के बाहर के प्रवासी के मामले, 65 वर्ष के ऊपर व्यक्तियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. संदेह होने पर सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही गयी है. कंटेनमेंट जोन और कांटेक्ट ट्रेसिंग का काम करेंस्वास्थ्य सचिव ने रांची डीसी को एक और पत्र लिखकर कंटेनमेंट जोन में कांटैक्ट ट्रैसिंग के काम के संबंध में निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि जहां भी कंटेनमेंट जोन घोषित है वहां तीन से पांच टीम गठित कर घर-घर जाकर तीन से पांच दिनों में सर्वेक्षण करें. संदिग्ध होने पर इसी दिन सैंपल लेने की व्यवस्था भी हो. सर्वेक्षण प्रत्येक घर में होगा, जिसमें हाई रिस्क कांटेक्ट पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. सर्वेक्षण के पहले माइक से लोगों को सूचना दी जायेगी. उन्हें बताया जाएगा कि क्या करना है अौर क्या नहीं. इससे संबंधित पोस्टर भी लगाया जाना है. सर्वेक्षण दल घर-घर जाकर सर्वे प्रपत्र में फोन नंबर अनिवार्य रूप से लेंगे. सचिव ने हिंदपीढ़ी में एक बार फिर से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >