Ranchi News : झारखंड व छत्तीसगढ़ के आदिवासी संगठन एक-दूसरे के मुद्दों का समर्थन करेंगे

रायपुर में हुई बैठक में आदिवासियों से संबंधित मुद्दे, धर्म कॉलम, पेसा कानून, समता जजमेंट, ट्राइबल सबप्लान पर चर्चा.

रांची. झारखंड और छत्तीसगढ़ के आदिवासी संगठनों की बैठक छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई. इस बैठक में आदिवासियों से संबंधित मुद्दे, धर्म कॉलम, पेसा कानून, समता जजमेंट, ट्राइबल सबप्लान आदि पर चर्चा हुई. बैठक के दौरान एक-दूसरे के मुद्दों पर समर्थन देने की बात भी कही गयी. छत्तीसगढ़ के हसदेव जंगल के मुद्दे पर झारखंड के आदिवासी संगठनों ने समर्थन देने की बात कही. वहीं, छत्तीसगढ़ के आदिवासी संगठनों ने सिरमटोली सरना स्थल के समक्ष रैंप के मुद्दे पर सहमति की बात कही. बैठक में कहा गया कि आदिवासी मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होने की जरूरत है. इसके बिना आदिवासियों का मुद्दा गौण हो जाता है. यह भी कहा गया कि आदिवासी मुद्दों को लेकर सरकार तो बनती है पर आदिवासी हितों को लेकर काम नहीं होता. झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित देश स्तर पर आदिवासियों के मुद्दों पर रणनीति बनाकर जमीनी स्तर पर काम करने की रणनीति बनी. इन मु्द्दों को लेकर अगली बैठक राजस्थान में आहूत की जायेगी. बैठक में झारखंड से पूर्व मंत्री देव कुमार धान, भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा, आदिवासी जन परिषद की कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज, प्रकाश मुंडा सहित अन्य शामिल थे. वहीं छत्तीसगढ़ के आदिवासी संगठनों की ओर से भगवान दास रावते सहित अन्य शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >