तिरंगा मार्च में शामिल आंदोलनरत छात्रें
छात्रों ने निकाला 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च
25 तारीख को मोरहाबादी के बापू वाटिका से शुरू हुए जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन ने व्यापक रुप ले लिया है. वहां से आंदोलनरत छात्रों को जयपाल सिंह स्टेडियम शिफ्ट किया गया है जहां बारिश की बूंदों के बीच वे अब भी अपनी मांगों पर मजबूती से डटे हुए हैं इस बीच बुधवार (5 अगस्त) की देर शाम छात्रों ने हाथ में 500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ मार्च निकाला. उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं अपनाई जाती है तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा.
जल ग्रहण करते हुए देवेंद्रनाथ महतो
सोनम वांगचुक से बातचीत के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने ग्रहण किया जल
बुधवार सुबह देश के प्रख्यात इनोवेटर और शिक्षाविद सोनम वांगचुक से देवेंद्र नाथ महतो ने वीडियो कॉल के माध्यम करीब आधे घंटे तक बातचीत की. बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने आंदोलन और स्वास्थ्य की जानकारी ली. सोनम वांगचुक के आग्रह पर देवेंद्र नाथ महतो ने जल ग्रहण किया. बातचीत के दौरान देवेंद्र ने सोनम वांगचुक से रांची आकर आंदोलनरत छात्रों का मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया.
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों से मुलाकात करते हुए
कांग्रेस NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने की आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात
JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे छात्र-छात्राओं से कांग्रेस NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छात्रों को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने का भरोसा दिया. कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सार्थक समाधान की दिशा में चर्चा करेंगे.
छात्रों से मुलाकात करते हुए नेता प्रतिपक्ष
आंदोलनरत छात्रों के बीजेपी ने किया समर्थन, मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भी JSSC और JPSC घोटाले के विरोध में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करने पहुंचे. मौके पर उन्होंने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि भाजपा छात्रों के हितों के समर्थन में और हेमंत सरकार द्वारा नौकरी बेचे जाने के खिलाफ सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी. इस दौरान आमरण अनशन पर बैठे छात्रों का भी भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने हाल-चाल जाना और उनका हौसला बढ़ाया.
भूख हड़ताल में बैठी छात्रों से मुलाकात करती हुई सीता सोरेन
