Education News : फॉरेस्ट्री कॉलेज में विद्यार्थियों का धरना-प्रदर्शन जारी

वानिकी स्नातक के लिए नियुक्ति नियमावली में बदलाव की मांग

रांची. बिरसा कृषि विवि अंतर्गत फॉरेस्ट्री कॉलेज में विद्यार्थियों का धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. विद्यार्थियों का कहना था कि राज्य के एक मात्र वानिकी कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद भी वे लोग बेरोजगार हैं. वानिकी से संबंधित रिक्त पदों पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कोई प्राथमिकता नहीं रखी गयी है. जेपीएससी द्वारा एसीएफ व रेंजर की नियुक्ति में भी हाइकोर्ट के निर्देश के बावजूद वानिकी स्नातकों के लिए 50 प्रतिशत पद शैक्षणिक अर्हता के रूप में अनिवार्य रूप से शामिल नहीं किया गया. झारखंड राज्य वन विकास निगम अंतर्गत नियुक्ति में भी वानिकी स्नातकों को प्राथमिकता नहीं दी गयी है. विद्यार्थी वानिकी स्नातक के लिए नियुक्ति नियमावली में बदलाव की मांग कर रहे थे. विद्यार्थियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >