एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर छात्र नहीं दे पा रहा मैट्रिक की परीक्षा, स्कूल पर लापरवाही का आरोप

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुड़गुड़जाड़ी गांव के एक छात्र अमित उरांव के मैट्रिक की परीक्षा लिखने से वंचित

मांडर.

फाॅर्म भरने के बाद भी स्कूल की लापरवाही के कारण एडमिट कार्ड नहीं मिलने से गुड़गुड़जाड़ी गांव के एक छात्र अमित उरांव के मैट्रिक की परीक्षा लिखने से वंचित होने का मामला सामने आया है. उसके पिता शिव उरांव ने मांडर बीडीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. शिव उरांव के अनुसार उनका पुत्र अमित उरांव सोसई आश्रम हाई स्कूल का विद्यार्थी है. उसने 2025 की मैट्रिक की परीक्षा के लिए स्कूल जाकर 1300 रुपये का शुल्क जमा कर फाॅर्म भरा था. इसके बाद परीक्षा के नजदीक आने पर उसने एडमिट कार्ड के लिए स्कूल के कई चक्कर लगाये, लेकिन उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया गया. बाद में अंतिम समय में स्कूल के क्लर्क और प्राचार्य ने बताया कि उसका फाॅर्म रिजेक्ट हो गया है. शिव का कहना है कि परीक्षा नहीं लिख पाने व एक साल बर्बाद हो जाने को लेकर उनका पुत्र अमित उरांव अवसाद में चला गया है. उन्होंने आवेदन की प्रतिलिपि प्रखंड के शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को भी दी है. इधर सोसई आश्रम हाई स्कूल की प्रधानाचार्या गुलशन रजनी केरकेट्टा ने कहा कि अमित उरांव पूर्ववर्ती छात्र है. निर्धारित तिथि के बाद फाॅर्म भरने के कारण उसके आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >