नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता 27 से

प्रतियोगिता का आयोजन 27 व 28 अप्रैल को बिशप स्कूल बहुबाजार में किया जायेगा.

रांची. नौवीं सत्यानंद राज्य स्तरीय ओपन योग प्रतियोगिता का आयोजन 27 व 28 अप्रैल को बिशप स्कूल बहुबाजार में किया जायेगा. योग प्रतियोगिता के साथ क्विज, स्पीच, पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता भी होगी. प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तारीख 25 अप्रैल है. इसमें तीन साल से लेकर 70 साल तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं. योग प्रतियोगिता तीन चरण में संपन्न होगी. इसकी जानकारी डॉ परिणीता सिंह ने दी. इस अवसर पर योगाचार्य आदित्य कुमार, डॉ रूपम सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >