रफ्तार का कहर: हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, बाइक सवार तीन घायल

रांची में अलग-अलग सड़क हादसों में एक बाइक सवार युवक और छात्र की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. हादसों के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है.

रांची: जिले में इन दिनों सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ने लगे है. पहला मामला रातू थाना क्षेत्र का है जहां ब्रजपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चान्हो थाना क्षेत्र के करकट गांव निवासी स्व. राजेंद्र मुंडा के बेटे प्रेम मुंडा (30 वर्ष) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि, कि मृतक प्रेम मुंडा अपनी पल्सर बाइक (जेएच-01इएफ-9251) से घर लौट रहा था. इसी दौरान अचानक अनियंत्रित हाइवा ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में प्रेम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. दूसरी ओर, घटना के बाद हाइवा चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. वहीं, परिजनों ने वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- राढ़ू नदी का पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन किया बंद

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक रिम्स रेफर

सड़क हादसे की दूसरी खबर मांडर की है. जहां, एनएच पर मिशन कॉन्वेंट स्कूल के समीप गुरुवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. घायलों की पहचान पिस्का नगड़ी निवासी रोशनी देवी (21 वर्ष), धर्मेंद्र रजक (32 वर्ष) और सोनू कुमार (31 वर्ष) के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, तीनों एक ही बाइक से चान्हो की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर रूप से घायल सोनू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

सड़क हादसे में घायल छात्र की रिम्स में मौत

तीसरी खबर भी मांडर की है जहां सड़क हादसे में घायल पुनगी गांव निवासी रोशन उरांव (18 वर्ष) की गुरुवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. रोशन 15 अगस्त को लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था.

इस हादसे में पुनगी गांव के ही उदय उरांव और मनीष लोहरा की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि, रोशन गंभीर रूप से घायल होने के बाद रिम्स में इलाजरत था. इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

परिजनों के अनुसार, रोशन पुनगी गांव स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था और संत जेवियर उच्च विद्यालय, मांडर में नौवीं कक्षा का छात्र था. उसकी मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में मातम छा गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >