पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार बाइक एक की मौत

रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी में गुरुवार को सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों को के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई.

अनगड़ा. रांची-मुरी मार्ग पर चमघाटी में गुरुवार को सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद दोनों को के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार खेरवाकोचा निवासी सुलेमान बांडो (45) और झिरी निवासी दीपक बाइक से जोन्हा की ओर जा रहे थे. तेज रफ्तार होने के कारण बाइक पेड़ से टकरा गयी, जिसके बाद दोनों बाइक समेत वहां मौजूद गड्ढे में गिर गये. घटना की सूचना मिलते ही वहां आजसू नेता पारसनाथ उरांव समेत कई ग्रामीण पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा. वहां इलाज के दौरान सुलेमान बांडो की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >