New Year 2026 : नशे में वाहन चलानेवालों पर खास नजर, पकड़कर पुलिस वसूलेगी जुर्माना

New Year 2026 : नये साल के जश्न में तेज रफ्तार और ड्रंक एंड ड्राइव पर लगाम कसेगी. ड्रंक ड्राइव रोकने के लिए आठ टीमें बनायी गयीं. ये विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात रहेंगी. तेज रफ्तार वाहनों को रोकने के लिए जिग-जैग लगाया जायेगा. चालकों पर जुर्माना लगेगा.

New Year 2026 : नये साल का जश्न मनाने के नाम पर सड़कों पर मनमानी करनेवालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की योजना बनायी है. इसके तहत तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलानेवालों पर विशेष नजर रखी जायेगी. ड्रंक एंड ड्राइव की चेकिंग के लिए ट्रैफिक पुलिस की आठ टीमें बनायी गयी हैं. ये टीमें विभिन्न चौक-चौराहे पर ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगी.

रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, पूरे जनवरी माह में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलफ रात में अभियान चलता रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए ड्रंक एंड ड्राइव न करें और न ही वाहन ओवर स्पीड चलायें. नये साल के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस 31 दिसंबर 2025 की पूरी रात और एक जनवरी 2026 को पूरे दिन शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर वाहनों की जांच करेगी. इस दौरान तेज रफ्तार वाहन चलानेवालों पर जुर्माना लगाया जायेगा. वहीं, तेज रफ्तार वाहन चलानेवालों पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न चौक-चौराहे जिग-जैग लगाया जायेगा.

पिकनिक स्पॉट पर रहेंगे सुरक्षा के विशेष इंतजाम

रांची पुलिस ने राजधानी और आसपास के पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा के खास इंतजाम किये हैं, ताकि नये साल के जश्न में किसी तरह की खलल न पड़े. पिकनिक स्पॉट पर संबंधित थानों का गश्ती दल के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात रहेंगे. जिले के ग्रामीण इलाकों में विभिन्न जल प्रपात के लिए स्थानीय गोताखोरों का भी इंतजाम किया गया है. इसके अलावा एनडीआरएफ से भी सहायता ली जायेगी. रांची पुलिस ने सहयोग के लिए एनडीआरएफ से अपनी टीम को तैयार रखने का अनुरोध किया है. हर पिकनिक स्पॉट की भव्यता के आधार पर कहीं एक-चार और कहीं दो-आठ की हथियार बंद पार्टी को भी तैनात किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >