बेटे ने छड़ से मारकर पिता की हत्या की, जेल

सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भेलवाटोली में एक कलयुगी बेटे ने लोहे की छड़ से मारकर अपने पिता ग्रबेल तिर्की (57 )की हत्या कर दी.

अनगड़ा.

सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भेलवाटोली में एक कलयुगी बेटे ने लोहे की छड़ से मारकर अपने पिता ग्रबेल तिर्की (57 )की हत्या कर दी. घटना विगत 12 अगस्त की है. पुलिस ने हत्या के आरोप में पुत्र दाऊद तिर्की को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. मृतक की पत्नी आभा तिर्की ने मंगलवार को ही थाने में मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 12 अगस्त की शाम छह बजे आभा अपने पति ग्रबेल के साथ घर में बैठी हुई थी. इसी दौरान बड़ा पुत्र दाऊद नशे की हालत में पहुंचकर पिता से बकझक करने लगा और सामने पड़े लोहे की छड़ से पिता के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायक ग्रबेल को तत्काल रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >