समाधान शिविर का आयोजन आज

प्रखंड कार्यालय सभागार में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है.

सिल्ली. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा द्वारा आगामी दो जून को प्रखंड कार्यालय सभागार में जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्याय देवेंद्र नाथ महतो उपस्थित रहेंगे. शिविर में सरकारी लाभ, प्रमाण पत्र, भूमि संबंधी मामले, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं अथवा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित लंबित आवेदनों पर समाधान हेतु आवेदन लिए जायेंगे. पार्टी की ओर से इसकी जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >