Ranchi News : सोहराई 21 अक्तूबर को, मवेशियों की होगी पूजा

रांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को मवेशियों की पूजा का पर्व सोहराई मनाया जायेगा.

रांची. रांची और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 21 अक्तूबर को मवेशियों की पूजा का पर्व सोहराई मनाया जायेगा. इस पर्व को आदिवासी मूलवासी दोनों ही मनाते हैं. मवेशियों के रखने के गोहार की साफ-सफाई कर उसे लीपा-पोता जायेगा. इसके बाद गाय-भैंसों व बैल आदि को नजदीकी जलस्रोत (नदी-तालाब) आदि में ले जाकर नहलाया जायेगा. गोहार घर में मवेशियों की पूजा की जायेगी. उन्हें सिंदूर व चावल के घोल से बना टीका लगाया जायेगा. इसके बाद मवेशियों को घास खिलाकर उन्हें सजाया जायेगा. गौरतलब है कि यह पर्व झारखंडी की साझा संस्कृति में मवेशियों के लिए कृतज्ञता ज्ञापन करने के लिए मनाया जाता है. माना जाता है कि गाय बैलों की वजह से गांव घर में खुशहाली और धन धान्य हो पाता है. मवेशियों द्वारा साल भर कृषि कार्यों में सहायता मिलती है. सोहराई के दिन उनकी पूजा कर कृतज्ञता व्यक्त की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >