Hazaribagh Crime News : छह करोड़ से अधिक के ब्राउन शुगर के साथ छह तस्कर गिरफ्तार

यूपी के बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है.तस्करों के पास से 4.08 किग्रा ब्राउनशुगर बरामद किया गया है, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है.

प्रतिनिधि (हजारीबाग). यूपी के बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हजारीबाग पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी रविवार देर रात हजारीबाग-बरही पथ(एनएच-33) स्थित नगवां के समीप लक्ष्मी लाइन होटल के पास से हुई है. तस्करों के पास से 4.08 किग्रा ब्राउनशुगर बरामद किया गया है, जिसका मूल्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है. तस्करों के पास से एक कार, दो बाइक और छह मोबाइल भी बरामद हुए हैं.

यूपी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हजारीबाग पुलिस को मिली थी सूचना

सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने बताया कि एसपी अरविंद कुमार सिंह और यूपी के बाराबंकी की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना मिली थी कि चतरा जिले से छह तस्कर भारी मात्रा में ब्राउनशुगर लेकर हजारीबाग पहुंचने वाले हैं. एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल गठित किया. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और हजारीबाग की कोर्रा पुलिस की संयुक्त टीम नगवां हवाई अड्डा के पास नजर रखे हुए थी. इसी क्रम में एक कार में चार तस्कर और दो मोटरसाइकिल पर दो तस्कर लक्ष्मी लाइन होटल के समीप पहुंचे. इनके यहां पहुंचते ही टीम ने सभी तस्करों को धर दबोचा.

चतरा में बनाया जाता है ब्राउन शुगर

एसडीपीओ के अनुसार, मुंबई में प्रतिकिलो ब्राउनशुगर का मूल्य एक करोड़ रुपये, जबकि विदेशों में यह प्रतिकिग्रा डेढ़ करोड़ रुपये है. एसपीडीपीओ ने बताया कि चतरा के जंगल में तस्कर अफीम में केमिकल्स मिलाकर ब्राउनशुगर बनाते हैं. वहां से झारखंड, यूपी, हरियाणा, मुंबई, गोवा समेत अन्य राज्यों में बेचते हैं. खूंटी जिला से भी अफीम लाकर चतरा जंगल में ब्राउन शुगर बनाया जाता है.

इनकी हुई गिरफ्तारी

खालिद(पिता-युनूस), बरवाडीह, थाना-पत्थलगड्डा, चतरा

नूरुल्ला(पिता-जसीमुद्दीन), आजाद मुहल्ला, थाना-सदर, चतरा

बलराम (पिता-सिद्धार्थ शंकर दांगी), तपसागेडवा, थाना-सिमरिया, चतर

विजय दांगी (पिता-विशेश्वर दांगी), बरवाडीह, थाना-पत्थलगड्डा, चतरा

सुरेश दांगी (पिता-इंद्रदेव दांगी), लोहागड्डा, थाना-सदर, चतरा

सलाउद्दीन (पिता-रउफ), बरवाडीह, थाना-पत्थलगड्डा, चतरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >