झारखंड माकपा के महासचिव बोले- अभी सीताराम येचुरी का जाना, पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

Sitaram Yechury Death News: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की राज्य इकाइयों ने शोक व्यक्त किया है.

Sitaram Yechury Death News: झारखंड माकपा के महासचिव प्रकाश विप्लव ने सीताराम येचुरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि अभी उनका जाना पूरे देश को खल रहा है. ऐसे समय में उनका जाना, जब देश में वामपंथ पर हमले हो रहे हैं. संसद में पार्टी कम जोर हुई है. देश में एक ऐसी सरकार है, जो एकाधिकारवाद की ओर बढ़ रही है. वैसे दौर में सीताराम येचुरी का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है.

I.N.D.I.A. के गठन में थी येचुरी की अहम भूमिका – प्रकाश विप्लव

झारखंड माकपा के महासचिव प्रकाश विप्लव ने कहा कि सीताराम येचुरी का व्यक्तित्व बेहद सरल था. वह विपक्षी एकजुटता में सीमेंट का काम करते थे. वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के गठन में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि कॉमरेड सीताराम येचुरी के सम्मान में सभी वामदलों के पार्टी कार्यालयों पर लगे झंडे को आधा झुका दिया गया है. उनकी याद में शोक सभाओं का आयोजन होगा. बड़े शहरों में जुलूस निकालकर उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी.

झारखंड, बंगाल, बिहार माकपा ने शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ माकपा नेता के निधन पर झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार की राज्य इकाइयों ने गहरा शोक व्यक्त किया है. 12 अगस्त 1952 को जन्मे कॉमरेड सीताराम येचुरी ने 12 सितंबर 2024 को नई दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली. निमोनिया से पीड़ित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में ही उनका निधन हो गया.

Also Read

माकपा महासचिव और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी नहीं रहे

सीताराम येचुरी के निधन को ममता बनर्जी ने बताया राष्ट्रीय क्षति, अभिषेक बनर्जी ने भी दी श्रद्धांजलि

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >