JPSC परीक्षा मामले में गिरफ्तारी के एक महीने बाद निलंबित हुईं उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता को गिरफ्तार होने के एक महीने बाद निलंबित कर दिया गया है. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार को उनके निलंबन की अधिसूचना जारी की. श्वेता गुप्ता फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हैं.

मनोज लाल की रिपोर्ट

Shweta Gupta Suspended: झारखंड लोक सेवा आयोग की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता निलंबित हो गयी हैं. कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने सोमवार को उनके निलंबन की अधिसूचना जारी कर दी है. श्वेता गुप्ता फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हैं. उन्हें जेपीएससी मामले में की जांच कर रही सीआइडी ने 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से वह जेल में हैं, लेकिन अब तक निलंबित नहीं हुई थीं. काफी समय तक उनके मामले की अधिकृत सूचना कार्मिक विभाग को नहीं मिली थी. ऐसे में उनका निलंबन लटका हुआ था. अब जाकर उन्हें निलंबित किया गया है. सामान्य मामले में सरकारी सेवक के गिरफ्तार होने या न्यायिक हिरासत में 48 घंटे होने पर निलंबित कर देने का नियम है.

श्वेता गुप्ता फिर जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक नियुक्त 

श्वेता गुप्ता झारखंड प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं. वह इसके पूर्व भी जेपीएससी में उप परीक्षा नियंत्रक के पद पर थीं. दो साल से अधिक इस पद पर रहने के बाद उनका तबादला खाद्य आपूर्ति विभाग में किया गया था. वह खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान नहीं कर रहीं थी, तब कार्मिक विभाग ने उन्हें पत्र लिख कर योगदान करने को कहा. 

ये भी पढ़ें: Sugar Price: केंद्र ने 10 लाख टन चीनी आयात की, झारखंड में कब सस्ती होगी चीनी? जानें बाजार पर क्या पड़ेगा असर

JPSC में प्रतिनियुक्ति के 13 दिन बाद गिरफ्तारी

कार्मिक विभाग के आदेश के बाद उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग में योगदान दिया था, लेकिन योगदान के बाद ही उन्हें फिर जेपीएससी में प्रतिनियुक्त कर दिया गया. उन्हें अभी 15 दिनों के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था. अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि को 13 ही दिन हुए थे और वह गिरफ्तार हो गयीं.

ये भी पढ़ें: बिहार की सिपाही भर्ती में जो गया था जेल, उसे CGL परीक्षा की मिली जिम्मेवारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >