श्रीमदभागवत महापुराण सिर्फ ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देनेवाली दिव्य ज्योति है : पुज्य इंद्रेश जी महाराज

श्रीमदभागवत महापुराण सिर्फ एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देनेवाली दिव्य ज्योति है.

प्रतिनिधि, नामकुम. श्रीमदभागवत महापुराण सिर्फ एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देनेवाली दिव्य ज्योति है. यह ग्रंथ हमें सत्य, प्रेम, भक्ति और धर्म का मार्ग दिखाता है. उक्त बातें पूज्य इंद्रेश जी महाराज ने शनिवार को टाटीसिलवे के इइएफ मैदान श्रीमदभागवत कथा के दौरान कही. कथावाचक इंद्रेश जी महाराज ने भक्तों को आध्यात्मिक अमृत का रसपान कराया. उन्होंने अपने ओजस्वी वाणी से भक्तों को बताया कि कथा के प्रारंभ में मांगलिक मंत्रोच्चार और संगीतमय भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. इंद्रेश जी उपाध्याय ने परिक्षित मोक्ष कथा का सुंदर वर्णन किया. कहा कि जीवन में भक्ति और सत्कर्म का विशेष महत्व है. उन्होंने श्रवण, कीर्तन और स्मरण के महत्व को बताया. कहा कि जो व्यक्ति श्रीकृष्ण की कथा सुनता है, उसके समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष का द्वार खुलता है. कथा में उन्होंने सत्यम, चैतन्य व आनंद, भागवत के ये तीन रूप हैं. कथा के दौरान कुंभ स्नान के महत्व को बताया. कहा कि 84 कोस में कहीं भी स्नान करें, कुंभ स्नान का पुण्य मिलेगा. कहा कि श्री कृष्ण की उपासना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.

8000 से ज्यादा श्रद्धालुओं किया भागवत का अमृतपान :

कथा के पहले दिन व्यास इंद्रेश जी महाराज की श्रीमुख से श्रीमदभागवत कथा सुनने के लिए 8000 से अधिक भक्तों की भीड़ जुटी. सभी श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को बड़े श्रद्धाभाव से सुनने के लिए एकत्रित हुए. भक्तों ने भावपूर्ण भजनों और प्रवचनों का रसपान कर स्वयं को धन्य महसूस किया.

कथा स्थल पर लगा रक्तदान शिविर : श्रीमद

भागवत कथा के दौरान थैलेसिमिया पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया. पहले दिन 20 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया. शिविर 22 फरवरी तक प्रतिदिन कथा स्थल पर लगाया जायेगा. शिविर का समय दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक निर्धारित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >