रांची. श्री श्याम संघ के तत्वावधान में 10 मार्च को अपर बाजार स्थित श्री राधाबल्लभ मंदिर में फाल्गुन उत्सव मनाया जायेगा. एकादशी के अवसर पर श्याम भक्त निशान पूजन कर अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे. इसको लेकर फाल्गुन पोस्टर का विमोचन किया गया. अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बताया कि 10 मार्च को सुबह सात बजे श्री राधाबल्लभ मंदिर से 301 निशान के साथ शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा अपर बाजार के विभिन्न मार्ग से होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी.
श्याम प्रेमी निशान कार्ड के लिए संपर्क कर सकते हैं
महोत्सव संयोजक आशीष अग्रवाल ने बताया कि श्याम प्रेमी निशान कार्ड के लिए संपर्क कर सकते हैं. शाम सात बजे बाबा श्याम का शृंगार, झांकी, अखंड ज्योत, सवामनी, महाप्रसाद एवं फूलों की होली खेली जायेगी. कोलकाता की भजन गायिका प्रिया पोद्दार भजन पेश करेंगी. संरक्षक विष्णु लोहिया ने श्याम प्रेमियों को फाल्गुन उत्सव में हिस्सा लेने का आग्रह किया है. आयोजन में संयोजक आशीष अग्रवाल, उप संयोजक हरेंद्र अग्रवाल, अनिल लोहिया, मनोज काबरा, सौरभ कटारुका, अभिषेक चौधरी, मुकेश कटारूका, सौरभ बथवाल, विकास अग्रवाल, प्रदीप खोवाल, बिमल खुटेटा, रूपेश लोहिया, रवि अग्रवाल, भगवती हेतमसरिया और सुमित अग्रवाल आदि जुटे हुए हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
