डकरा में संपन्न हुआ शिव विवाह का अनुष्ठान

डकरा क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया.

डकरा. डकरा क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर क्षेत्र के सभी शिवालयों को विशेष रूप से सजाया गया. सुबह से देर रात तक शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. डकरा गायत्री शक्तिपीठ शिव मंदिर से शिव बारात निकाली गयी, जो वीआईपी क्लब,सी-टाइप कॉलोनी, गुरुद्वारा चौक, महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए नर्मदेश्वर शिव मंदिर पहुंची और यहां शिव विवाह का अनुष्ठान पूरा कर वापस बारात शक्तिपीठ गयी. वहीं मोहननगर से निकली बारात बुढ़ी मां शिव मंदिर पहुंची, जहां विभिन्न श्रमिक संगठन के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया. यहां दीप प्रज्ज्वलित कर दीप यज्ञ की शुरुआत भी की. बाराती में शामिल लोग पूरे रास्ते झूमते रहे. यहां 24 घंटे का अखंड जाप शुरू किया गया. गुरुवार को समापन के बाद महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी बांटी जाएगी. इसके अलावा सुभाष नगर, केडीएच शिव मंदिर में भी पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस अवसर क्षेत्र के सभी सीसीएल अधिकारी, ट्रेड यूनियन नेता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >