अंगारों पर नंगे पांव चले शिवभक्त

प्रखंड के रामदगा गांव में मंडा पूजा उत्सव रविवार को झूलन अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया.

प्रतिनिधि, चान्हो.

प्रखंड के रामदगा गांव में मंडा पूजा उत्सव रविवार को झूलन अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया. मंडा खूंटा में बनस के सहारे झूल कर शिवभक्तों ने आस्था के फूल बरसाये. फूल को ग्रहण करने के लिए मंडा खूंटा के नीचे श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. शनिवार की रात मंडा पूजा को लेकर मंडा पूजा समिति की ओर से फूलखुंदी की गयी. जिसमें 56 भोक्ता व 230 सोक्ताओं ने अंगारों पर नंगे पांव चलकर अपनी अटूट शिवभक्ति का परिचय दिया. भाजपा नेता सन्नी टोप्पो बतौर मुख्य अतिथि आयोजित रंगारंग नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाटन किया. कहा कि मंडा पूजा हमारी जनजातीय व सनातनी संस्कृति के मिलन का अनुपम उदाहरण है. जिसमें सभी समान रूप से अपनी शिवभक्ति से भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास का परिचय देते हैं. उन्होंने मंडा पूजा के आयोजन के लिए रामदगा व आसपास के गांव के ग्रामीणों को बधाई दी. कहा कि संस्कृति व परंपरा ही हमारी पहचान है. संस्कृति बची रहेगी. तभी हमारा अस्तित्व भी बचा रहेगा. मौके पर मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष नंदलाल साहू, उपाध्यक्ष अमित उरांव, मुकेश साहू, नितिन कुमार साहू, राजेंद्र लोहरा, अनुज कुमार साहू, अलोक साहू, गुलेंद्र कुमार साहू, सचिन कुमार साहू, प्रेम उरांव, ललन साहू, मुखिया विश्वनाथ भगत, पंसस दिव्या उरांव, धर्मेंद्र उरांव, मुकेश यादव, अभिमन्यु साहू, सूरजदेव मुंडा, उमेश यादव, अजय उरांव, सिकंदर लोहार, मोहित उरांव, सुरेंद्र गंझू, राजकुमार गंझू, विनीत उरांव, आकाश मुंडा, नरेश गंझू, महादेव उरांव, भुवनेश्वर उरांव, सुनील उरांव, दिलीप उरांव, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे.

झूलन अनुष्ठान के साथ रामदगा गांव में दो दिवसीय मंडा पूजा उत्सव संपन्न

चान्हो 2, अंगारों पर चलते शिव भक्त.B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >