Shibu Soren Health: कल्पना संग दिल्ली से लौटे सीएम हेमंत सोरेन, कैसी है शिबू सोरेन की तबीयत?

Shibu Soren Health: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की दिल्ली में रूटीन हेल्थ चेकअप कराने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची लौट आए हैं. अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है.

Shibu Soren Health: रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर रात विशेष विमान से दिल्ली से रांची लौट आए हैं. उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं. वह अपने पिता शिबू सोरेन की रूटीन हेल्थ चेकअप कराने पिछले रविवार को दिल्ली गए थे. अभी शिबू सोरेन का स्वास्थ्य सामान्य है. जांच में समय लगने की वजह से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छह दिनों तक दिल्ली में ठहरे थे.

हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे शिबू सोरेन


झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए थे. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष विमान से उन्हें लेकर दिल्ली गए थे. दिशोम गुरु का हेल्थ चेकअप किया गया. हफ्तेभर से मुख्यमंत्री भी दिल्ली में थे. पिछले दिनों कल्पना सोरेन भी दिल्ली गयी थी. रविवार की देर रात तीनों रांची लौट आए.

मंगलवार को कैबिनेट की बैठक


झारखंड सरकार की कैबिनेट की बैठक 18 फरवरी की शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे. इस दौरान कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट मुहर लगाएगी.

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: मंईयां सम्मान योजना के लिए बाबुओं का लगा रही हैं चक्कर, फिर भी क्यों नहीं मिल रही हेमंत सोरेन की सौगात?

ये भी पढ़ें: JAC Board Exam 2025: झारखंड से फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार, महाकुंभ स्नान करने गए दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: महाकुंभ को लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, पांच महिला यात्री बेहोश, ट्रेन छूटने पर हंगामा

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात का येलो अलर्ट

ये भी पढ़ें: Delhi Station Stampede: दिल्ली भगदड़ से सबक, कोरस कमांडो ने झारखंड के इस स्टेशन पर संभाला मोर्चा

ये भी पढ़ें: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की 49,286 वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजनों को सौगात, कब से आएंगे तीन महीने की पेंशन के पैसे?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >