Ranchi Rims News :रिम्स में 310 बेड के आश्रय गृह का उद्घाटन आज

Ranchi Rims News:रिम्स में पावर ग्रिड द्वारा तैयार 310 बेड के आश्रय गृह का उदघाटन मंगलवार की शाम 5.30 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है.

रांची. रिम्स में पावर ग्रिड द्वारा तैयार 310 बेड के आश्रय गृह का उदघाटन मंगलवार की शाम 5.30 बजे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे. इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. सोमवार को आश्रयगृह बिल्डिंग के बाहर टेंट लगाया गया. वहीं, आश्रय गृह को भी सजाया गया है. उघाटन के बाद ऊर्जा मंत्री भवन की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे. अतिथि में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी शामिल होंगे. वहीं, उद्घाटन के साथ ही यह बिल्डिंग रिम्स को हैंडओवर कर दी जायेगी. अब इसे कैसे संचालित करना है, इस पर फैसला रिम्स को लेना है. हालांकि अभी रिम्स के सामने दोनों विकल्प हैं कि वह आश्रय गृह का संचालन खुद करे या आउटसोर्सिंग से इसका संचालन हो. शुल्क का निर्धारण भी रिम्स को करना है. बिल्डिंग के मेंटेनेंस के लिए एक बेड का शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया जा सकता है. बताते चलें कि आश्रय गृह का निर्माण डेंटल कॉलेज के पीछे किया गया है. वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था. इसे 14 माह में बनाकर हैंडओवर करना था, लेकिन कोरोना के कारण दो साल तक इसका कार्य प्रभावित रहा. यह बिल्डिंग पांच मंजिला है. इसके एक कमरे में छह से आठ बेड आसानी से लगाये जा सकते हैं. मरीज के परिजनों को सस्ती दर पर भोजन देने के लिए किचन भी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >