रांची. शशांक राज को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से उनकी नियुक्ति की घोषणा की गयी. भाजपा के प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने शुक्रवार को इससे संबंधित पत्र जारी किया.
नयी जिम्मेदारी मिलने के बाद शशांक राज को पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालनी होगी.
