TDPL की परीक्षाएं रद्द होने के बाद SFI का बड़ा सवाल- अब दोबारा परीक्षा कब

एसएफ़आई (SFI) ने TDPL परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने के सरकार के फैसले को छात्रों के लंबे संघर्ष की जीत बताया है. उन्होंने परीक्षाओं की पुनर्परीक्षा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क, पूरी पारदर्शिता और निश्चित समयसीमा के भीतर कराने की मांग की है.

बीपिन सिंह की रिपोर्ट

रांची. रांची स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने TDPL के जरिए हुई परीक्षाओं, परिणामों और नियुक्तियों को रद्द करने का सरकार के फैसले को छात्रों के लंबे संघर्ष की जीत बताया है. एसएफआइ ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई केवल परीक्षा रद्द कराने तक सीमित नहीं है.

राज्य संयोजक दानिश ने प्रेस कांफेंस आयोजित कर कहा कि हमारी मांग है कि रद्द की गई सभी परीक्षाओं की पुनर्परीक्षा बिना किसी अतिरक्ति शुल्क, पूरी पारदर्शिता और निश्चित समयसीमा के भीतर कराने की मांग की. रांची जिला पूर्व संयोजक सैयद फराज अब्बास ने 2014 से अभी तक भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग रखी.

इस दौरान सोनाली, ओजस्वी राज, अमन ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि सरकार स्पष्ट तौर पर परीक्षा के साथ ही नियुक्ति कैलेंडर जारी करे, ताकि झारखंड के लाखों छात्र वर्षों तक परीक्षा और नियुक्ति का इंतजार करने के लिए मजबूर न हों.

ये भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- "परीक्षा रद्द करना ढोंग, CBI जांच से ही बेनकाब होंगे सफेदपोश"

ये भी पढ़ें: JSSC नियुक्ति कैंसल: कांग्रेस नेताओं ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात, कैबिनेट के फैसलों पर जताया आभार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अपूर्व कुमार शुक्ला

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >