वरिष्ठ पत्रकार डॉ विष्णु राजगढ़िया आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

झारखंड के जाने माने माने वरिष्ठ पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता डॉ विष्णु राजगढ़िया शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

रांची : झारखंड के जाने माने माने वरिष्ठ पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता डॉ विष्णु राजगढ़िया शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए.आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रभारी डॉ अजय कुमार ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

पार्टी के प्रदेश संयोजक श्री जयशंकर चौधरी ने उनके पार्टी में शामिल होने पर खुशी जतायी है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ राजगढ़िया जैसे लोगों के साथ आने से हमारी लड़ाई न केवल मजबूत होगी बल्की पार्टी में भी विस्तार होगा.

डॉ विष्णु राजगढ़िया कांफ्रेंस कॉल के माध्यम से पार्टी में शामिल हुये.उन्होंने कहा कि पार्टी के अच्छे कार्यों को देखते हुये उन्होंने पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है. साथ हीं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल कि नीतियों से वे काफी प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में ईमानदार राजनीति को स्थापित करने में वे अपना पूर्ण सहयोग देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mohan singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >