भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का संभाला पदभार

मनीष देसाई भारतीय सूचना सेवा (IIS) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्हें नयी जिम्मेदारी दी गयी है. मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है.

रांची: पीआईबी (पत्र सूचना कार्यालय) के प्रधान महानिदेशक के रूप में शुक्रवार को भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने राजेश मल्होत्रा से प्रभार लिया. आपको बता दें कि वरिष्ठ आईआईएस अधिकारी मनीष देसाई इससे पहले केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे.

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं मनीष देसाई

मनीष देसाई भारतीय सूचना सेवा (IIS) के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं. उन्हें नयी जिम्मेदारी दी गयी है. मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले मनीष देसाई देसाई केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे.

Also Read: बैंक वाली दीदी: झारखंड में घर बैठे बैंकिंग सेवाएं दे रहीं बीसी सखियां, बैंकों का चक्कर लगाने से मिली मुक्ति

राजेश मल्होत्रा से किया प्रभार ग्रहण

भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई को 30 अगस्त को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया था. आज शुक्रवार को इन्होंने अवकाशप्राप्त कर रहे राजेश मल्होत्रा से प्रभार ग्रहण किया.

Also Read: झारखंड: गरीबी को मात देकर कैसे लखपति किसान बन गयीं नारो देवी? ड्राइवर पति के साथ जी रहीं खुशहाल जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru swarup mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >