Covid19 in Jharkhand: मलयेशियाई जमाती के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला निकली कोरोना पॉजिटिव

another woman of hindpidhi found coronavirus positive in ranchi district of jharkhand : रांची : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के हिंदपीढ़ी (Hindpidhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का दूसरा और झारखंड का चौथा मरीज मिला है. सोमवार (6 अप्रैल, 2020) को यह मामला सामने आया. कोरोना वायरस से संक्रमित यह मरीज एक महिला है. 54 साल की इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. यह महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी मलयेशियाई युवती के सीधे संपर्क में थी. संक्रमण की पुष्टि के बाद इस महिला के साथ हिंदपीढ़ी के 6 अन्य लोगों को भी रिम्स में भर्ती करा दिया गया.

रांची : झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची (Ranchi) के हिंदपीढ़ी (Hindpidhi) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का दूसरा और झारखंड का चौथा मरीज मिला है. सोमवार (6 अप्रैल, 2020) को यह मामला सामने आया. कोरोना वायरस से संक्रमित यह मरीज एक महिला है. 54 साल की इस महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. यह महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी मलयेशियाई युवती के सीधे संपर्क में थी. संक्रमण की पुष्टि के बाद इस महिला के साथ हिंदपीढ़ी के 6 अन्य लोगों को भी रिम्स में भर्ती करा दिया गया.

Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand Live: भाजपा के स्थापना दिवस में होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

रांची के हिंदपीढ़ी इलाके की एक मस्जिद से निकाले गये लोगों में मलयेशिया की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गयी थी. इस वक्त राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में उसका इलाज चल रहा है. आशंका है कि उसी महिला के संपर्क में आने से इस महिला में भी यह वायरस पहुंचा होगा.

हालांकि, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस बात की जांच की जा रही है यह महिला अब तक कितने लोगों के संपर्क में आ चुकी है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि रिम्स में भर्ती मलयेशियाई महिला किन-किन लोगों के संपर्क में आयी थी. इस बात की भी जांच की जा रही है कि यह महिला इस वायरस की चपेट में कैसे आयी. ऐसी सूचना है कि इस वक्त यह महिला खेलगांव के आइसोलेशन सेंटर में है.

Also Read: झारखंड में Covid19 का तीसरा केस सामने आया, बांग्लादेश के तबलीगी जमात से लौटी बोकारो की महिला में मिला कोरोना का संक्रमण

कोरोना वायरस से लंबे अरसे तक सुरक्षित रहने वाले झारखंड में इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी में ही कोरोना वायरस से संक्रमित पहली मरीज मिली थी. इस तरह कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या प्रदेश में 4 हो गयी है. इनमें तीन महिलाएं हैं.

तबलीगी जमात से जुड़ी मलयेशियाई महिला में 31 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. इसके बाद हजारीबाग के विष्णुगढ़ का एक व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित पाया गया था. वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बीमार पड़ा था और उसके बाद अपने गांव लौटा था. हजारीबाग के जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

Also Read: Bokaro Covid19: तेलो में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से चिंतित हैं 40 टोलों की 25 हजार की आबादी

रविवार (5 अप्रैल, 2020) को बोकारो जिला के चंद्रपुरा स्थित तेलो पंचायत की एक महिला में भी कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. यह महिला बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में भाग लेकर 18 मार्च, 2020 को झारखंड लौटी थी. उसे बोकारो के एक क्वारेंटाइन सेंटर में पृथक रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >