हजारीबाग में नीट पेपर लीक के सरगना को तलाश रही सीबीआइ

नीट यूजी पेपर लीक मामले के सरगना की तलाश सीबीआइ की टीम हजारीबाग में कर रही है. इसको लेकर तीन सदस्यीय टीम हजारीबाग में डेरा जमाये हुए है.

हजारीबाग. नीट यूजी पेपर लीक मामले के सरगना की तलाश सीबीआइ की टीम हजारीबाग में कर रही है. इसको लेकर तीन सदस्यीय टीम हजारीबाग में डेरा जमाये हुए है. मालूम हो कि पेपर लीक मामले में पहले पटना की इओयू की टीम हजारीबाग जांच करने पहुंची थी. यह मामला जब सीबीआइ को सौंपी गयी गयी तब 25 जून को सीबीआइ की टीम हजारीबाग आयी और जांच पड़ताल में जुट गयी. पिछले दिनों सीबीआइ की टीम ने ओएसिस स्कूल के प्रिसिंपल सह जिला काॅडिनेटर डाॅ एहसानुल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और जमालउद्दीन से चरही के सीसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ की थी. इसके बाद तीनों को पटना ले गयी. फिलहाल तीनों को रिमांड पर लेकर सीबीआइ की टीम पटना में पूछताछ कर रही है. वहीं से मिले इनपुट के आधार पर सीबीआइ की एक टीम हजारीबाग में सरगना की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >