रांची के चुटिया से दिन-दहाड़े स्कूली छात्रा का अपहरण, रामगढ़ के इस इलाके से हुई बरामद

School Girl Kidnapped in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में दिन-दहाड़े एक नाबालिग छात्रा के अपहरण से हड़कंप मच गया. तीन राउंड फायरिंग के बाद नकाबपोश बदमाश ई-रिक्शा से स्कूल की जा रही 9 साल की बच्ची को उठा ले गये. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी. आपसपास के जिलों की पुलिस को अलर्ट किया गया. पुलिस की तत्परता से डरकर अपराधी बच्ची को कुज्जू में छोड़कर भाग खड़े हुए.

School Girl Kidnapped in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में बुधवार 30 जुलाई को एक नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण कर लया गया. बच्ची सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी. इसी दौरान उसका अपहरण हआ. पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, जांच शुरू कर दी गयी. थोड़ी ही देर बाद अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़कर भाग गये.

रांची के सिटी डीएसपी ने की अपहरण की पुष्टि

रांची के सिटी डीएसपी कुमार वी रमन ने कहा कि चुटिया थाना क्षेत्र से आज 30 जुलाई 2025 की सुबह एक नाबालिग छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी गयी.

ई-रिक्शा को रोककर जबरन बच्ची को उठाया

स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की ई-रिक्शा से स्कूल जा रही थी. इसी दौरान कार में आये कुछ युवकों ने ई-रिक्शा के आगे अपनी कार खड़ी कर दी. इसके बाद लड़की को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर भाग गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से हुआ अपहरण

नाबालिग छात्रा के अपहरण की घटना राजधानी रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से हुई. बच्ची की उम्र 9 साल बतायी जाती है. अपराधियों ने जिस कार का अपहरण के लिए इस्तेमाल किया, उस पर फर्जी नंबर लगी थी. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से डरकर अपहरणकर्ता बच्ची को रामगढ़ जिले के कुज्जू में छोड़कर भाग खड़े हुए. बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया है.

बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित, पुलिस जांच में जुटी

बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नकाबपोश अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की. इसके बाद वे सुजाता चौक की ओर फरार हो गये. अपहरण के लिए इस्तेमाल की गयी कार का मालिक गोपाल सिंह है.

इसे भी पढ़ें

Shravani Mela 2025: बोल बम के नारे से गुंजायमान बाबाधाम, 20वें दिन श्रद्धालु कर रहे जलार्पण

रात के 12 बजे शहर में घुसा हाथी, जमकर मचाया उत्पात, शौच करने गये युवक की ऐसे बची जान

IMD Alert: झारखंड के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन से पहले धनबाद में आइजी ने की सुरक्षा की समीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >