झारखंड में लैब असिस्टेंट के पदों पर नियुक्ति के आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें आवश्यक योग्यता और सैलरी

आवेदन करने वाले डिग्री धारकों को रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिकी विषय से स्नातक होना जरूरी है. साथ ही उक्त विषय में कम से कम 50 फीसदी अंक का होना जरूरी है.

झारखंड में अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. दरअसल विज्ञान विषय से स्नातक पास डिग्री धारकों के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने प्रायोगशाला सहायक के 690 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा है. आवेदन की प्रक्रिया कल से शुरू कर दी गयी है. अप्लाई करने की अंतिम तारीख 4 मई तक निर्धारित की गयी है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की अधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

क्या है आवश्यक योग्यता

आवेदन करने वाले डिग्री धारकों को रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और भौतिकी विषय से स्नातक होना जरूरी है. साथ ही उक्त विषय में कम से कम 50 फीसदी अंक का होना जरूरी है. अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकारी नियम के तहत छूट प्रदान की गयी है. अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जायेगा.

क्या है आवेदन शुल्क

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा. वहीं राज्य के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 50 रुपये ही है. आपको बता दें कि पहले आवेदन कर चुके लोगों को कोई भी शुल्क नहीं देना होगा.

क्या होगी सैलरी

सैलरी की बात करें तो, ये भी बहुत अच्छी है. लैब असिस्टेंट के पद पर नियुक्त होने वाले युवाओं को पे मैट्रिक लेवल 6 के तहत सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक होगी.

कैसे करें आवेदन

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाना होगा

  • उसके बाद एप्लिकेशन फॉर्म पर जाकर अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा

  • इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन’ पर क्लिक करना होगा और आयोग द्वारा मांगा गया ब्योरा को भरना होगा

  • फिर जरूरी दस्तावेज को अपलोड करने का विकल्प आयेगा

  • इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा

  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >