हेमंत सोरेन के शपथ लेने से पहले चंपाई सोरेन 1500 प्लस टू शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र

Sarkari Naukri: झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की सरकार शपथ लेने जा रही है. इससे पहले चंपाई सोरेन नियुक्ति पत्र बांटेंगे.

Sarkari Naukri in Jharkhand: हेमंत सोरेन झारखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में 7 जुलाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. उनके शपथ लेने से पहले झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 1500 प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सह मुख्य प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बृहस्पतिवार (4 जुलाई) को यह जानकारी दी.

7 जुलाई को सुबह में शपथ लेंगे हेमंत सोरेन : सुप्रियो भट्टाचार्य

सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ को याद करते हुए पहले प्रहर में यानी सुबह में हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. उनके साथ कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे. कैबिनेट में कौन-कौन मंत्री बनेंगे, इसके बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फैसला करेंगे. उन्होंने कहा कि लेकिन, हेमंत सोरेन सरकार के शपथ लेने से पहले चंपाई सोरेन शुक्रवार (5 जुलाई) को 1500 प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे.

विधायक दल की बैठक की वजह से टला था नियुक्ति पत्र का वितरण

नियुक्ति पत्र वितरण का यह कार्यक्रम 3 जुलाई को निश्चित था, लेकिन हेमंत सोरेन के जेल से रिहा होने के बाद झारखंड में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदले. अचानक गठबंधन सरकार के विधायक दल की बैठक बुलाई गई. इसकी वजह से चंपाई सोरेन ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए. इसी वजह से शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण नहीं हो पाया.

दुमका के कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे सीएम चंपाई सोरेन

दुमका में योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास के साथ-साथ परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हुए. दुमका के सांसद नलिन सोरेन और विधायक एवं झारखंड कैबिनेट के मंत्री बसंत सोरेन ने योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया. परिसंपत्तियों का वितरण किया.

धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में कल नियुक्ति पत्र बांटेंगे चंपाई सोरेन

रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में प्लस टू शिक्षकों को नियुक्ति पत्र का वितरण 3 जुलाई को करना था. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से इसकी सारी तैयारी हो गई थी, लेकिन विधायक दल की बैठक की वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया. लेकिन, 5 जुलाई को उन 1500 लोगों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा, जिनका चयन प्लस टू शिक्षक के रूप में हुआ था.

वर्ष 2022 में शुरू हुई थी 3120 शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया

वर्ष 2022 में झारखंड में 3,120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हुई थी. मार्च 2024 में लगभग 1000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. दूसरे चरण में 1500 नियुक्ति पत्र बांटा जाना है. गणित, इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र, संस्कृत, अंग्रेजी व वाणिज्य विषय के नव चयनित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है.

Also Read

Sarkari Naukri: झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 10वीं पास के लिए निकली बहाली, 50 हजार से ज्यादा होगी सैलरी

Jharkhand: PGT समेत अन्य परीक्षाओं की हो CBI जांच, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंपाई सोरेन सरकार पर साधा निशाना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >